सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana - SSY) क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana - SSY) 

Suknya samriddhi yojana
Suknya samriddhi yojana



भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है, जिसे विशेष रूप से देश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, उनकी उच्च शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले लेखों में  हमने  बचत की सरकारी योजनाएं जैसे PPF , और SCSS ( सीनियर  सिटीजन सेविंग स्कीम ) के बारे  में चर्चा की , जिसमें से पीपीएफ सभी के लिए है और  SCSS , 60 साल के ऊपर के लोगों के लिए  , दोनों ही बेहतरीन ब्याज दर  देते है ,  अगर आपने दोनों लेख नहीं पढ़े है तो , यहां  पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF) , SCSS क्लिक कर  के अवश्य पढ़ ले , ताकि  सुकन्या समृद्धि योजना समझने में आसान हो  जाए।  यह योजना विशेष रूप से बेटियों के लिए  बनाया गया है , ताकि उनकी शादी और पढ़ाई के लिए पैसा सुरक्षित किया जा सके , आइए अब हम  SSY को समझने का प्रयास  करते है  ।

क्या आप जानते है ?

भारत में लंबे समय से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और भविष्य के आर्थिक खर्च को लेकर चुनौतियाँ रही हैं।

SSY यानी Sukanya Samriddhi Yojana (सुकन्या समृद्धि योजना) की कहानी केवल योजना शुरू होने से नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए सरकार ने ऐसी बचत योजना की आवश्यकता क्यों महसूस की, वहाँ से शुरू होती है।

विशेष रूप से कुछ क्षेत्रों में बाल लिंगानुपात (Child Sex Ratio) में गिरावट चिंता का विषय बन गई थी। इसलिए सरकार ने ऐसी नीतियों की आवश्यकता महसूस की जिनसे समाज में बेटी के प्रति सकारात्मक सोच बढ़े और उसके भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत हो।

इसी व्यापक सोच के तहत आगे चलकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ  (BBBP) पहल शुरू हुई। 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना क्या है ?

चुकी यह योजना  इसी योजना के तहत शुरू  की गई , इसलिए इस योजना की चर्चा  करना आवश्यक है ।
22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ  अभियान शुरू किया गया।

इसका प्रमुख उद्देश्य था:

बेटियों के प्रति समाज की सोच में बदलाव

बालिका के महत्व को बढ़ाना

बाल लिंगानुपात में सुधार

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना

महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना

सरकारी दस्तावेज के अनुसार BBBP का मूल उद्देश्य केवल पैसा देना नहीं था, बल्कि व्यवहार और सामाजिक सोच में परिवर्तन लाना था।  इसी योजना के  तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत हुई ।

फिर आया सुकन्या समृद्धि योजना   का विचार

इसी समय बेटियों के भविष्य के लिए आर्थिक बचत को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष Small Savings Scheme लाई गई।

इसका नाम रखा गया: सुकन्या समृद्धि योजना 

योजना का उद्देश्य था कि माता-पिता/अभिभावक बेटी के नाम पर नियमित रूप से बचत करें, ताकि भविष्य में उसके:

उच्च शिक्षा , विवाह   अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के लिए एक बड़ा फंड तैयार हो सके।

 कानूनी रूप से योजना कब बनी?

Sukanya Samriddhi Account Rules, 2014 के अंतर्गत इस योजना का मूल सरकारी ढांचा दिसंबर 2014 में अधिसूचित किया गया था |

इस योजना को सरकार के 'संवहनीय लघु बचत योजना नियमों' (Small Savings Scheme Rules) के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में 'सुकन्या समृद्धि खाता नियम, 2015' के अंतर्गत अधिसूचित किया गया था। शुरुआत से ही इस योजना को भारत सरकार का पूर्ण समर्थन (Sovereign Guarantee) प्राप्त है।

2014 → नियम/कानूनी आधार तैयार हुआ

लेकिन जनता के लिए योजना का औपचारिक शुभारंभ इसके बाद हुआ।

 22 जनवरी 2015 — SSY की वास्तविक शुरुआत

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  द्वारा 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से की गई थी।

यह सुकन्या समृद्धि योजना  के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तारीख है। यही तारीख बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ  के लॉन्च की भी है। इसलिए दोनों पहलों को अक्सर एक ही व्यापक अभियान के संदर्भ में देखा जाता है ।

सुकन्या समृद्धि योजना की मुख्य विशेषताएँ और विवरण 

ब्याज दर (Interest Rate) कितना है ?

सबसे  पहले ब्याज की बात करते है क्योंकि वह बहुत महत्वपूर्ण है । इस योजना के तहत वर्तमान में 8.2% वार्षिक (चक्रवृद्धि ब्याज) की दर से ब्याज मिल रहा है। सरकार द्वारा इसकी ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही में की जाती है। इसका ब्याज दर काफी अच्छा है , इतना ही ब्याज दर  SCSS, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम  का भी था । इसलिए यह योजना बहुत अच्छी है । इसका ब्याज बदल सकता है |

सुकन्या समृद्धि योजना में कौन  खाता खुलवा सकता है ? 

यह खाता किसी भी बालिका के जन्म लेने से लेकर 10 वर्ष की आयु होने तक उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (legal gurdian -  मतलब जिसको  कानून द्वारा  अभिभावक बनाया गया है ) द्वारा खुलवाया जा सकता है। मतलब जब बेटी पैदा हुई  उस दिन से लेकर  केवल 10 वर्ष की आयु तक , अगर आपकी बेटी 10 वर्ष की आयु से ज्यादा की हो गई तो आप यह खाता  नहीं खोल सकते । SSY सिर्फ और सिर्फ बेटियों द्वारा ही खुलवाया जा सकता है ।

निवेश सीमा (Investment Limits) क्या है ?

किसी  भी वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹250 जमा करना अनिवार्य है (पहले यह सीमा ₹1,000 थी जिसे  घटाकर 250 रुपये वर्ष 2018 में  कर दिया गया ) मतलब आपको साल मे  कम से कम 250 जमा करना अनिवार्य है ।

एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किए जा सकते हैं। मतलब ज्यादा से ज्यादा 12500/- आप हर महीने जमा कर सकते है , या आप एक बार में 150000/ - भी जमा कर सकते है ।

तब  से लेकर अब तक (वित्तीय वर्ष 2026 तक) SSY में प्रति वर्ष अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये ही बनी हुई है, जबकि न्यूनतम निवेश सीमा 250 रुपये है ।

जमा करने की अवधि क्या है ?

खाता खुलने की तारीख से लेकर 15 वर्षों तक इसमें पैसे जमा करने होते हैं। इसके बाद खाता परिपक्वता (Maturity) तक बिना निवेश के भी ब्याज कमाता रहता है।

यानी  आपको पूरे 21 साल पैसे नहीं डालने, सिर्फ शुरुआती 15 वर्षों तक ही निवेश करना अनिवार्य है। इसके बाद जब तक खाता मेच्योर नहीं होता तब तक ब्याज उसमें जमा होता रहता है ।

मैच्योरिटी अवधि क्या है ?

यह खाता जिस तारीख को खुलता है, उससे लेकर 21 साल पूरे होने पर परिपक्व (Mature) होता है।

यह योजना खाता खोलने के दिन से 21 साल पूरे होने पर या बेटी के 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने पर परिपक्व (मेच्योर) होती है। जबसे आप खाता  खोलेंगे तब से 21 साल तक या नीचे दिये गए शर्त पर |

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की मैच्योरिटी अवधि (Maturity Period) और उससे जुड़े मुख्य नियम व शर्तें (Conditions) इस प्रकार हैं:

1.यह खाता खुलने की तारीख से ठीक 21 साल पूरे होने पर मैच्योर (परिपक्व) होता है।

 2.  इक्कीस  साल पूरे होने के बाद खाताधारक (बेटी) कुल जमा राशि और उस पर मिला सारा ब्याज एकमुश्त निकाल सकती है।

3. यदि बेटी की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उसकी शादी तय हो जाती है, तो शादी के समय भी इस खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है और पूरा पैसा निकाला जा सकता है। ( ध्यान रखे कि यह नियम शादी से 1 महीना पहले या 3 महीने बाद तक लागू होता है) 

4. बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने या 10वीं कक्षा पास करने के बाद, उसकी उच्च शिक्षा (Higher Education) के खर्चों के लिए पिछले वित्तीय वर्ष ( मतलब 31 मार्च तक )के अंत तक के कुल बैलेंस का अधिकतम 50% (आधा हिस्सा) निकाला जा सकता है। मतलब अगर  आपका भी कुल बैलेंस  मार्च में 200000/- है तो आप उसमें से 100000/- निकल सकते है |

5.  दुर्भाग्यवश यदि खाताधारक (बेटी) की मृत्यु हो जाती है, तो खाता तुरंत बंद कर दिया जाता है और उसका पूरा पैसा (ब्याज सहित) अभिभावक को दे दिया जाता है।

 6. हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है। यदि किसी साल न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है, तो खाता बंद (Default) हो जाता है। इसे फिर से चालू  करने के लिए   हर साल के हिसाब से 50 रुपये की पेनल्टी और छूटे हुए सालों का न्यूनतम ₹250 जमा  करना होता है  । इस लिए ध्यान रखे कि कम से कम 250 रुपए हर साल जमा करते रहे । आइए  अब एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते है ।

एक उदाहरण से समझते है ।

आइए अधिकतम सीमा यानी ₹1,50,000 प्रति वर्ष के निवेश के साथ सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के पूरे गणित को एक आसान उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए आपने अपनी बेटी के नाम पर वर्ष 2026 में SSY खाता खुलवाया और हर साल उसमें पूरे ₹1,50,000 जमा करने का फैसला किया।

निवेश की अवधि (शुरुआती 15 साल: 2026 से 2041)

 हर साल जमा: ₹1,50,000

 कुल साल: 15 वर्ष

 आपकी कुल जमा राशि (Principal): ₹1,50,000 \times 15 = ₹22,50,000 (साढ़े बाईस लाख रुपये)

यह पैसा आपको साल 2026 से लेकर साल 2041 तक हर साल जमा करना होगा। साल 2041 के बाद आपको एक भी रुपया अपनी तरफ से जमा नहीं करना है।

बिना निवेश के ब्याज मिलने की अवधि (अगले 6 साल: 2041 से 2047)

आपके  द्वारा जमा किए गए कुल ₹22,50,000 और उस पर पहले मिले ब्याज पर, सरकार द्वारा तय ब्याज दर के हिसाब से चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) लगातार जुड़ता रहेगा हर साल।

आपको 21 साल  में कुल कितना मिलेगा आप नीचे दिए गए चार्ट से समझ सकते है |

कर छूट (Tax Benefits - EEE Status) कितना है?

यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) श्रेणी में आती है। यानी निवेश (धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक), मिलने वाला ब्याज, और परिपक्वता पर मिलने वाली पूरी राशि—तीनों टैक्स फ्री (कर मुक्त) हैं। मतलब हर जगह tax फ्री है , आपको हर साल 1.5  लाख आपके इनकम टैक्स में छूट मिल जाती है , आपके जो हर साल ब्याज मिलता है उसपर कोई टैक्स  नहीं लगता , और जो मैच्योरिटी के बाद पैसा मिलेगा उसपर  भी कोई टैक्स नहीं लगता ।

एक परिवार में  खातों की संख्या कितनी हो सकती है ?

परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए ही यह खाता खोला जा सकता है। हालांकि, जुड़वां (Twins) या तीन बच्चियां एक साथ होने पर नियमों के तहत छूट का प्रावधान है। पहली दो बेटियों के लिए ही यह खाता खोला जा सकता है , अगर पहली बेटी के बाद जुड़वां बच्ची होती है तो उन दोनों का भी एक साथ खाता खोला जा सकता है ।

खाता खुलवाते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता  होती है ?

सबसे पहले आपके पोस्ट ऑफिस या बैंक से SSY का फॉर्म प्राप्त करे । उसके बाद नीचे दिए गए दस्तावेज के साथ जमा करना होता है ।

 1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।

 2. माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पहचान पत्र (जैसे- पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।

 3. माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पते का प्रमाण (जैसे- बिजली का बिल, राशन कार्ड या आधार कार्ड)।

 4. बालिका और अभिभावक की पासपोर्ट साइज तस्वीरें।

 खाता कहां  खुलवा सकते है ? 

किसी भी अधिकृत सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा (जैसे- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि)।

अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस (डाकघर) में। या जिस बैंक में आपक खाता हो वहां खुलवा सकते है  , पहले अपने बैंक से जानकारी प्राप्त कर ले ।

खाता खुलवाने की प्रक्रिया (Step-by-Step Process)

1. नजदीकी बैंक या डाकघर से सुकन्या समृद्धि योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लें या इसे ऑनलाइन डाउनलोड करें।

2.  फॉर्म  में पूछी गई सभी जानकारी (बालिका का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि) सही-सही भरें।

 3.  फॉर्म के साथ ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

 4.  इस योजना में न्यूनतम ₹250 से खाता खोला जा सकता है। आप नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से पहली राशि जमा कर सकते हैं।

 5.  बैंक या डाकघर के अधिकारी आपके दस्तावेजों और फॉर्म का सत्यापन (Verification) करेंगे, जिसके बाद बालिका के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खोल दिया जाएगा और आपको पासबुक दे दी जाएगी  | अब आप समय समय  पर पैसा जमा कर सकते है |

अगर आपका बचत खाता पहले से खुला हो तो , यह प्रक्रिया आसान हो जाती  है ।

आइए अब हम एक चार्ट देखते है , जिसमें हमने 500 /महीने से लेकर 10000/ महीने और साल का 150000/- तक पूरे 21 साल तक कितना होगा , यहां हमने ब्याज दर 8.20 रखी है । यहां आप देखेंगे कि अगर कोई 150000/  हर साल जमा करता है तो उसे एक बहुत बड़ी धनराशि प्राप्त होती है ।

निवेश सालाना जमा 15 साल में कुल जमा 21 साल में अनुमानित राशि
₹500/माह₹6,000₹90,000₹2,87,283
₹1,000/माह₹12,000₹1,80,000₹5,74,566
₹2,000/माह₹24,000₹3,60,000₹11,49,132
₹5,000/माह₹60,000₹9,00,000₹28,72,830
₹10,000/माह₹1,20,000₹18,00,000₹57,45,660
₹1,50,000/वर्ष₹1,50,000₹22,50,000₹71,82,111

अगर आप इस चार्ट को देखते है तो , इससे अच्छी कोई सरकारी योजना आपकी बेटी के लिए नहीं हो सकती , अगर आप पूरा 150000/- हर साल नहीं जमा कर सकते है तो जितना हो सके उतना जमा कीजिए , आपको अच्छा पैसा मिल जाता है |  अगर सबसे बड़ा फायदा सब कुछ टैक्स फ्री  है |
मैं आशा करता हु कि आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी , जो आपके जिंदगी को थोड़ा आसान बनाएगी  | और अधिक जानकारी के लिए आप भारत सरकार की सरकारी संस्था नेशनल सेविंग इंस्टीट्यू  के लिए यहां क्लिक कर सकते है  |

इस लखे में हमने सुकन्या समृद्धि  योजना के बारे में  समझने का प्रयास किया / मै आशा करता हु कि यह लेख आपको पसंद आया होगा | यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |

धन्यवाद |

लोन क्या होता है ?

Loan (ऋण/कर्ज) 

Loan type
Loan Type


लोन  वह धनराशि है जो बैंक या वित्तीय संस्था किसी व्यक्ति, व्यवसाय या संस्था को जरूरत पूरी करने के लिए उधार देती है, जिसे ग्राहक को तय समय में ब्याज सहित वापस चुकाना होता है।  शायद ही आज के समय में ऐसा हो  जिसने लोन के बारे में नहीं सुना हो , क्रेडिट कार्ड से लेकर बड़े लोन , और यहां तक कि कितने ही ऐप आज लोन दे रहे है । आप में  से सब लोगों ने कोई न कोई लोन लिया ही होगा , आज हम लोन पर बात करेंगे ,उसके इतिहास से लेकर धीरे धीरे बाद में एक एक प्रकार के लोन पर विस्तार से चर्चा करेंगे , आप बैंक से एक निश्चित राशि प्राप्त करते है , और उस पर ब्याज पहले से तय होता है , और तय समय में आपको चुकाना होता है । हमने सबसे पहले लेख में बैंकिंग क्या होती है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की थी , बैंक का सबसे मुख्य काम  Deposit लेना और लोन देना ही हैं । वहीं बैंकों के आय का सबसे मुख्य  स्त्रोत है । अगर आपने डिपॉजिट के बारे में नहीं पढ़ा तो अवश्य  FD, RD, PPF, चालू खाता और बचत खाता के बारे में पढ़ ले । आइए सबसे पहले हम इसके इतिहास से शुरू करते है ।

क्या आप जानते है ?

लोन यानी ऋण/कर्ज की शुरुआत आधुनिक बैंक बनने से बहुत पहले हो चुकी थी। जब लोगों को व्यापार, खेती या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए तत्काल धन की आवश्यकता होती थी, तब वे दूसरे व्यक्ति या साहूकार से धन उधार लेते थे और बाद में उसे ब्याज सहित वापस करते थे।

लोन (ऋण) का इतिहास मानव सभ्यता के शुरुआती दौर से जुड़ा हुआ है, जब मुद्रा (करेंसी) का आविष्कार नहीं हुआ था और लेन-देन वस्तु विनिमय (बार्टर सिस्टम) पर आधारित था।

वस्तु विनिमय प्रणाली (बार्टर सिस्टम - लगभग 3000 ईसा पूर्व से पहले):

प्राचीन काल में लोग धन या सिक्कों के बजाय अनाज, मवेशी, औजार या अन्य जरूरी सामान उधार लेते और चुकाते थे। इसे दुनिया का सबसे पुराना रूप माना जाता है। एक सामान लेना और दूसरा देना ही  बार्टर   सिस्टम कहते है , आपने इतिहास पढ़ते समय अवश्य पढ़ा होगा ।

इतिहास  का पहला लिखित साक्ष्य मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) की प्राचीन सभ्यताओं से मिलता है। यहाँ मिट्टी की गोलियों (Clay Tablets) पर अनाज और चांदी के रूप में दिए जाने वाले ऋण और ब्याज दरों का हिसाब दर्ज किया जाता था।

प्राचीन यूनान और रोम (लगभग 500 ईसा पूर्व - 500 ईस्वी): इन सभ्यताओं में मंदिरों को सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता था, जहाँ लोग अपनी संपत्ति जमा करते थे और मंदिर के पुजारी व्यापारियों व जरूरतमंदों को ब्याज पर कर्ज देते थे। यहीं से औपचारिक बैंकिंग और ऋण प्रणाली की शुरुआत हुई।

मध्यकालीन यूरोप और साहूकार (5वीं से 15वीं शताब्दी): इस दौरान कैथोलिक चर्च द्वारा ब्याज लेना (जिसे सूदखोरी कहा जाता था) प्रतिबंधित था, जिससे यह व्यवसाय मुख्य रूप से यहूदी समुदायों और निजी साहूकारों के हाथ में चला गया।

आधुनिक बैंकिंग प्रणाली (17वीं शताब्दी के बाद): दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक 'स्वीडिश रिक्सबैंक' 1668 में स्थापित हुआ और 1694 में 'बैंक ऑफ इंग्लैंड' की स्थापना हुई। इसके बाद कागजी मुद्रा, चेक और विधिवत लोन एग्रीमेंट की शुरुआत हुई।

भारत में वैदिक काल से ही साहूकार, महाजन और सेठ ऋण देने का काम करते थे।  आपने फिल्मों में देखा होगा साहूकार ने खेती रख कर ब्याज पर पैसा दिया और बाद में खेत वापस नहीं किया, लेकिन वहीं  साहूकारों ने प्रत्यक्ष रूप में लोन के शुरुआत की   ।ब्रिटिश काल में आधुनिक बैंकिंग की नींव पड़ी ।

प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय व्यापार में जब औपचारिक कंपनियाँ नहीं थीं, तब व्यापारी और राजघराने 'तपशील', 'ऋण-पत्र' या 'तौवीज़' जैसे लिखित दस्तावेजों के जरिए कर्ज का लेन-देन करते थे। हमारा देश भारत पहले से ही  समृद्ध रहा है जहां से सभी देश व्यापार करते थे और बदले ने सोना देते थे ।

उस दौर में हुंडी एक प्रकार का अल्पकालिक ऋण और विनिमय पत्र था, लेकिन बड़े व्यापारिक उपक्रमों और रियासतों को दीर्घकालिक कर्ज देने के लिए राजाओं या साहूकारों द्वारा मुहरबंद लिखित अनुबंध जारी किए जाते थे, जिन्हें आधुनिक ऋण पत्र का शुरुआती रूप माना जा सकता है।

भारत में आधुनिक अर्थों में ऋण पत्रों (Debentures) की शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल के दौरान, विशेषकर 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुई जब देश में रेलवे, प्लांटेशन, कपड़ा मिलें और कोयला खदानें स्थापित हो रही थीं ।

डिबेंचर्स (Debentures) एक प्रकार का कर्ज पत्र या प्रतिभूत (Instrument) होते हैं, जिनका उपयोग कंपनियाँ या सरकारें जनता से ऋण (Loan) जुटाने के लिए करती हैं। जब कोई कंपनी बैंक से लोन लेने के बजाय सीधे आम जनता या निवेशकों से पैसा उधार लेना चाहती है, तो वह डिबेंचर्स जारी करती है। डिबेंचर खरीदने वाला व्यक्ति कंपनी का शेयरधारक (Shareholder) नहीं बनता, बल्कि कंपनी का लेनदार (Creditor) बन जाता है। आज के समय में ये मार्केट भारत में 54 से 56 लाख करोड़ का है ।

इन बड़े उद्योगों को स्थापित करने के लिए भारी-भरकम पूंजी (Capital) की आवश्यकता थी, जिसे अकेले बैंकों से जुटाना संभव नहीं था। तब कंपनियों ने आम जनता और संस्थागत निवेशकों से सीधे कर्ज लेने के लिए 'कंपनी अधिनियम' (Companies Act) के तहत ऋण पत्र जारी करना शुरू किया।

 भारत में कंपनी अधिनियम, 1866 और बाद के संशोधनों (जैसे 1913 और 1956 का अधिनियम) ने ऋण पत्रों को कानूनी मान्यता और सुरक्षा प्रदान की, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

बैंकिंग प्रणाली के साथ संबंध

ऐतिहासिक रूप से वाणिज्यिक बैंक (Commercial Banks) कंपनियों को दिए जाने वाले ऋण के बदले उनकी संपत्तियों के साथ-साथ ऋण पत्रों को गिरवी या सुरक्षित साधन के रूप में स्वीकार करते थे।

चुकी  शुरुआती दौर में निवेशक एक अनजान कंपनी को पैसा देने से डरते थे, इसलिए बैंकिंग और वित्तीय इतिहास में 'डिबेंचर ट्रस्टी' की अवधारणा आई। एक बैंक या वित्तीय संस्थान ट्रस्टी के रूप में काम करता था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी निवेशकों के हितों और संपत्तियों की सुरक्षा कर रही है।

समय के साथ, पारंपरिक ऋण पत्रों का स्थान गैर-परिवर्तनीय ऋण पत्रों (NCDs) और सरकारी बॉन्ड ने ले लिया।

भारतीय पूंजी बाजार में 1980 और 1990 के दशक के बाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI), आईसीआईसीआई (ICICI) और अन्य वित्तीय संस्थानों ने उद्योगों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर डिबेंचर बाजार को बढ़ावा दिया।

आज के दौर में ऋण पत्र केवल एक कर्ज का कागज नहीं रह गए हैं, बल्कि यह भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) और ऋण बाजार (Debt Market) का एक मुख्य स्तंभ हैं, जिनके जरिए कंपनियाँ  बैंकों पर निर्भर हुए बिना सीधे जनता से दीर्घकालिक पूंजी जुटाती हैं।

RBI के इतिहास संबंधी दस्तावेज के अनुसार भारत में आधुनिक प्रकार की कमर्शियल बैंकिंग  की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हुई और बैंक ऑफ बॉम्बे  तथा बाद में बैंक ऑफ हिंदुस्तान  जैसे संस्थान सामने आए। इसकी चर्चा हम सबसे पहले लेख बैंकिंग में कर चुके है ।

स्वतंत्रता के बाद बैंकिंग व्यवस्था को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 1969 में प्रमुख बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद कृषि, छोटे व्यवसाय और कमजोर वर्गों को ऋण देने पर विशेष जोर बढ़ा। Priority Sector Lending की व्यवस्था इसी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी। 

 हमने यहां से लोन के  इतिहास को  समझने का प्रयास किया , आइए अब आज के आधुनिक लोन सिस्टम के बारे में समझने  की तरफ बढ़ते है ।


यानी लोन की मूल अवधारणा हजारों वर्ष पुरानी है, लेकिन आज का बैंक लोन  उसी पुरानी उधार व्यवस्था का आधुनिक और अधिक व्यवस्थित रूप है। आज कई प्रकार के लोन है  उपलब्ध है , जिनमें से बहुत सारे नाम आप जानते है , आइए अब एक  आसान उदाहरण से इसे समझने का प्रयास करते है ।

मान लीजिए आपको ₹5 लाख की जरूरत है, लेकिन आपके पास ₹2 लाख हैं और आपको 3 लाख और चाहिए , आप अपने बैंक के पास गए  । आपका  बैंक आपको ₹3 लाख का लोन  देता है। अब आपको बैंक के ₹3 लाख को ब्याज के साथ तय अवधि में किस्तों (EMI) के माध्यम से वापस करना होगा।

लोन  के मुख्य हिस्से इस प्रकार है :-

1. Principal (मूलधन) – बैंक से लिया गया वास्तविक पैसा। 3 लाख जो बैंक ने आपको दिया ।

2. Interest (ब्याज) – बैंक द्वारा पैसे देने के बदले लिया जाने वाला शुल्क। मान लीजिए बैंक ने आपको 10 %  साल के दर से लोन दिया है  और fixed है । ब्याज दर दो तरह का होता है fixed और  floating , एक जिसमें ब्याज दर जो शुरू में होता है , वो हमेशा रहता है उसे FIXED कहते है ,  और जो ब्याज दर बदलता रहता है , RBI जब रेट बदल दे उसे floating कहते है , इनकी विस्तार से चर्चा आगे करेंगे ।

3. Tenure (अवधि) – Loan चुकाने का समय। अवधि आपको 5 साल दी गई है ।

4. EMI – हर महीने चुकाई जाने वाली निश्चित किस्त। आपकी हर महीने की EMI 6374.11 /- जो कि 60 महीने के लिए है ।

5. Security/Collateral – कुछ Loans में बैंक के पास रखी जाने वाली संपत्ति/गारंटी। इसमें नहीं है क्योंकि यह पर्सनल लोन है ।

6. Credit Score/CIBIL – लोन मिलने और ब्याज दर तय होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सिबिल कैसे काम करता है जानने के लिए cibil लेख अवश्य पढ़ ले ।

इस लोन पर आप सब मिलाकर मूलधन और ब्याज आप 5 साल में  300000/- ब्याज  82446.77 /- दोनों मिलकर 382446.77/-   5 साल में  हर महीने में 6374.11/- बैंक को देना होगा । इसे ही लोन कहते है । इसमें जो आपने मुख्य हिस्से है , वो लगभग सभी लोन में वही रहते है । 

अब आइए समझते है कि हम लोन को  कुछ मुख्य प्रकार में किस प्रकार विभाजित कर सकते है :- 

Retail Loan (रिटेल लोन):  

व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए दिए जाने वाले ऋण, जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन इत्यादि । जब आप अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए जैसे कि घर खरीदने के लिए , गाड़ी खरीदने के लिए , या किसी और जरूरत के लिए पर्सनल लोन लेते है , पढ़ाई के लिए लोन ये सभी लोन को बैंक में रिटेल लोन कहते है । आगे हम एक एक की चर्चा विस्तार से करेंगे ।

 Agriculture Loan (कृषि लोन): 

खेती, फसल उत्पादन, बागवानी (जैसे अनार की खेती) और कृषि उपकरणों के लिए किसानों को दिए जाने वाले ऋण। खेती के लिए लिए जाने वाले सभी लोन कृषि लोन अंतर्गत आते है  जैसे कि KCC (किसान क्रेडिट कार्ड), Agriculture Term loan , खेती की जमीन खरीदने के लिए लोन  या कोई भी कृषि से जुड़ी योजना के लिए लोन । इनकी चर्चा हम आगे विस्तार से करेंगे ।

 MSME Loan (एमएसएमई लोन):

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, जैसे छोटी फैक्ट्रियों, दुकानों और सेवा प्रदाताओं को व्यवसाय के संचालन और विस्तार के लिए मिलने वाले ऋण।  बिजनेस से जुड़ा कोई लोन आप लेते है ,  जैसे कि मुद्रा लोन , Msme Term Loan , PM विश्वकर्मा loan  , PMEGP, CMEGP आदि , इनकी चर्चा भी हम आगे करेंगे ।

 Corporate / Wholesale Loan (कॉर्पोरेट लोन):

 बड़ी कंपनियों और औद्योगिक घरानों को बड़े पैमाने पर दिए जाने वाले व्यावसायिक ऋण। बड़े लोन जो कंपनियों को बिजनेस के लिए दिए जाते है  PVT Ltd , Public LTD कम्पनियों के लिए ।

Secured & Unsecured Loan (सुरक्षित और असुरक्षित ऋण): 

संपत्ति (जैसे जमीन, मकान या सोना) गिरवी रखकर मिलने वाले ऋण और बिना किसी गारंटी के साख के आधार पर मिलने वाले ऋण। मतलब जी लोन में कोई collateral नहीं होता, कोई अलग से सिक्योरिटी नहीं होता - जैसे कि जब आप कोई MSME लोन लेते है तो आपसे अलग से मतलब जो आप लोन लेकर खरीदना चाहते है , कोई मशीन या कुछ और , तो इस प्रकार के लोन को secured लोन , यानी collateral सिक्योरिटी के साथ । जिस लोन ने कोई collateral नहीं होता  जैसे कि MUDRA लोन  इसे Unsecured लोन कहते है ।

Short-term & Long-term Loan (अल्पकालिक और दीर्घकालिक ऋण): 

अल्पकालिक ऋण (Short-term Loan) आम तौर पर 1 वर्ष (12 महीने) या उससे कम समय की अवधि के लिए होते हैं। जो लोन ज्यादा से ज्यादा  1 साल के लिए दिया जाते है उसे शॉर्ट टर्म लोन कहते है , उससे ज्यादा अवधि के सभी लोन को long  टर्म लोन कहते है । 

हालांकि, बैंकिंग नियमों और ऋण के प्रकार के आधार पर कुछ शॉर्ट-term लोन कुछ हफ्तों से लेकर अधिकतम 12 से 18 महीनों तक के लिए भी दिए जा सकते हैं।

ध्यान रखे cc जो कि एक साल में renew होती है वो इसमें नहीं आती । 

लोन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :-

1. कभी भी आप लोन लेने के पहले अपने बैंक से सभी जानकारी जैसे कि लोन कितन है , कितने समय के लिए है , ब्याज कितना है  , कौन सा लोन है , ब्याज  fix है या Floating इत्यादि  जानकारी ।

2. आपके लोन का sanction letter जरूर  बैंक से एक कॉपी प्राप्त कर के  ,जब बैंक से आप लोन लेते है ,  बैंक आप से  सभी लोन के document साइन करा लेते है । Sanction के टर्म्स एंड कंडीशन  , sign करने से पहले अच्छे से समझ ले।

3. अगर आप चाहते है कि आपका फाइनेंस अच्छा चलता रहे तो , आप अपने CIBIL  की हेल्थ  हमेशा अच्छी रखे , कभी भी कोई लोन overdue न होने दे , क्योंकि आज के समय में लोन के लिए CIBIL से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है ।

इस लेख में हमने लोन के बारे में अच्छे से  समझने के प्रयास किया , हमने लोन से पहले की जरूरी  बहुत सारे विषयों की पर चर्चा कि ।

जितने भी प्रकार के लोन होते है इनमें से किसी न किसी प्रकार में आ जाते हैं , यह लोन पर पहला लेख है , आगे के लेखों  हम धीरे धीरे  इनमें से एक एक प्रकार को विस्तार से समझेंगे । मैं आशा करता हु कि यह लेख आपको पसंद आया होगा ।

यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।

धन्यवाद ।