Fixed Deposit (FD) - सुरक्षित और शानदार निवेश विकल्प
भारत में सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। यदि आप बिना किसी जोखिम के अपने पैसों पर एक निश्चित रिटर्न (ब्याज) प्राप्त करना चाहते हैं, तो एफडी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सबसे पुराना और सबसे विश्वसनीय माध्यम ब्याज कमाने का FD है | पुराने लोग आज भी सिर्फ FD पर भरोसा करते है - क्योंकि यहां आपको पहले से पता होता है कि आपको बाद में कितना ब्याज मिलेगा , इनमें अलग - अलग टाइम के लिए आप पैसा रख सकते है यह 7 दिन से लेकर 10 साल तक भी हो सकती है | हमने पिछले लेखों में बचत खाता, चालू खाता के बारे में विस्तार से जाना , अब तीसरे प्रकार के अकाउंट FIXED DEPOSIT या सावधि जमा के बारे में जानने का प्रयास करेंगे इस लेख में , यह लेख पढ़ने के बाद आप इसे और अच्छे से समझ कर आपने निर्णय ले पाएंगे | क्या आपने अपने बैंक में कोई FD की है ? अब आइए विस्तार से समझते है FD के बारे में |
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या है?
फिक्स्ड डिपॉजिट , FD या सावधि जमा एक प्रकार का वित्तीय टूल है जो बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) अपने ग्राहकों को प्रदान करती हैं। इसमें आप एक तय समय के लिए एकमुश्त (Lumpsum) राशि जमा करते हैं। उस तय अवधि (Tenure) तक पैसे बैंक के पास रहते हैं और बैंक आपको उस पर एक निश्चित ब्याज दर (Fixed Interest Rate) देता है।
![]() |
| Sample Image of FD receipt |
Fixed Deposit ही क्यों कहते है ?
पिछले लेखों में हमने चालू खाता और बचत खाता के बारे में जाना , दोनों प्रकार के खाते का अपना अपना फायदा और नुकसान था , उसी तरह फिक्स्ड का मतलब है , आपको सब पहले से पता होता है जैसे कि : interest Rate क्या होगा , आप कितने टाइम के लिए पैसा जमा कर रहे है ? एक साल , दो साल , 1 महीना , 3 महीना या जो भी समय आपने तय किया है | और आप कितना पैसा रखने वाले है ? 1 हजार , 10 हजार या 1 लाख इत्यादि | और आपको TDR ( TERM DEPOSIT RECEIPT) पर सब प्रिंट कर के मिलता है , उस पर आपको कब से कब तक , कितना पैसा है, कितना ब्याज है , और सब जोड़कर कितना पैसा मिलेगा प्रिंट होता है | यहां सब कुछ पहले से FIXED होता है , इस लिए इसे फिक्स्ड डिपॉजिट कहते है |आइए अब इसके विशेषताओं और लाभ की बात करते है |
क्या आप जानते है ?
ब्रिटिश काल और शुरुआत (20वीं सदी की शुरुआत)
- भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट की नींव ब्रिटिश शासनकाल के दौरान पड़ी थी।
- 20वीं सदी के शुरुआती दशकों में ब्रिटिश बैंकों ने भारतीयों में बचत की आदत डालने के लिए इस कॉन्सेप्ट को पेश किया था।
- उस समय ब्याज दरें काफी कम थीं और अधिकांश आम जनता का आधुनिक बैंकिंग प्रणाली पर भरोसा न होने के कारण एफडी का चलन बहुत सीमित था।
स्वतंत्रता के बाद और सरकारी नियंत्रण (1960–1970 का दशक)
- 1960 और 1969 के दौरान जब भारत में प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ, तो सरकार ने वित्तीय संस्थानों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया।
- इस दौर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार द्वारा एफडी की ब्याज दरें पूरी तरह नियंत्रित की जाती थीं।
- 1970 के दशक में महंगाई तेजी से बढ़ रही थी, जबकि एफडी पर ब्याज दरें काफी कम (लगभग 4% से 6%) थीं। इस वजह से यह निवेशकों के लिए बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं, बल्कि केवल सुरक्षित विकल्प माना जाता था।
उदारीकरण और स्वर्ण काल (1980–1990 का दशक)
- 1980 के दशक के मध्य में सरकार ने नियमों में ढील देनी शुरू की। 1990 के दशक की शुरुआत में आर्थिक उदारीकरण (Economic Liberalization) के बाद बैंकों को अपनी जरूरत और प्रतिस्पर्धा के अनुसार ब्याज दरें तय करने की अनुमति मिलने लगी।
- 1990 के दशक (विशेषकर 1995-96 के आसपास) में भारत में एफडी की ब्याज दरें अपने चरम पर थीं, जो 10% से लेकर 13% तक पहुंच गई थीं। यह दौर एफडी निवेशकों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।
सुरक्षा कवच (DICGC की स्थापना)
- निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए 1962 में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की स्थापना की गई थी (जो आगे चलकर आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक बनी)। इसके तहत शुरुआत में बैंकों में जमा एक निश्चित राशि को बीमा सुरक्षा दी गई, जो समय के साथ बढ़ती गई और वर्तमान में यह सीमा ₹5 लाख है।
एफडी की मुख्य विशेषताएं और लाभ
1. पूरी तरह सुरक्षित (Zero Risk): शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के विपरीत, एफडी बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती है। इसमें आपका मूलधन (Principal Amount) और ब्याज दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। यहां आप को जो बैंक द्वारा बोला जाता है वही मिलता है , principal+ interest, फिक्स्ड टर्म के बाद वापस मिलता बिना उतार - चढ़ाव के या बाजार के जोखिमों के , और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित होता है| बाकी जगह आपका पैसा बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है , रिस्क बहुत होता है |
2. गारंटीड रिटर्न: एफडी खाता खुलवाते समय ही आपको पता होता है कि मेच्योरिटी (परिपक्वता) पर आपको कितना पैसा मिलने वाला है। आप FD करके आराम से सो सकते है , और समय आने पर आपको उतना पैसा मिल जाता है |
3. लचीली अवधि (Flexible Tenure): आप अपनी जरूरत के अनुसार 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। सभी बैंक के पास उनके FD के रेट ऑफ इंटरेस्ट के चार्ट होते है , या उनकी वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते है | पैसा रखने से पहले अपने बैंक के रेट अवश्य जान ले , कि interest कहा अच्छा मिलेगा | सभी बैंक के एक टर्म या विशेष FD प्रोडक्ट्स होते है , उनमें रेट ऑफ इंटरेस्ट अच्छा होता है | सोच समझ कर फैसला करे |
![]() |
| Sample image of Interest Rate Chart |
4. लोन की सुविधा (Loan Against FD): आपातकालीन स्थिति में आपको एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। बैंक एफडी की कुल राशि का 80% से 90% तक लोन बहुत कम ब्याज दर पर प्रदान करते हैं। इस लोन का interest आपके FD से 1-2% तक ज्यादा होता है | मान लीजिए आप का FD का इंटरेस्ट 7 % है तो आपका लोन 8 या 9 % पर मिलेगा , मतलब आपके सिर्फ़ 1-2 % ब्याज देना पड़ता है | यहां एक बात अवश्य ध्यान रखें कि , जो भी आपका FD का term हो , और वो पूरा होने के बाद ही FD तोड़े , नहीं तो आपको नुकसान होता है , मान लीजिए आपने एक साल के लिए FD किया और 10 महीने पूरे हो गए और 2 महीने बाकी है , आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ गई , बहुत लोग ऐसे समय में FD तोड़ देते है , लेकिन इसमें बहुत नुकसान होता है , आपके सिर्फ़ 2 महीने बचे थे और आपको 1 साल के ब्याज मिलता , लेकिन अगर आप 10 महीने में पैसा निका लेते है तो 1-2 % न नुकसान हो जाता है , इससे बेहतर लोन ले लीजिए , और जब FD mature हो जाए तब लोन बंद कर दीजिए |ये सुविधा अब ऑनलाइन भी उपलब्ध होती है , आप ऑनलाइन FD कर सकते है और लोन ले सकते है |
5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त लाभ: देश के सभी बैंक सीनियर सिटीजन (60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों) को आम नागरिकों की तुलना में 0.50% (आधा प्रतिशत) अधिक ब्याज देते हैं। सभी बैंक आपको 60 साल के ऊपर , 0.50 % अधिक ब्याज देते है | आप अपना FD करते हुए बैंक डिपॉजिट रिसिप्ट में जरूर चेक कर ले कि आपको senior citizen का लाभ मिला कि नहीं | अगर आपके 60 साल के है , और senior Citizen का 0.50 % नहीं मिला रहा , तो एक बार अपना ID पर DOB और बैंक में DOB अवश्य चेक कर ले , कोई त्रुटि होगी तो सही करा ले |
एफडी के प्रकार (Types of Fixed Deposits)
1. स्टैंडर्ड एफडी (Standard FD):
2. कर-बचत एफडी (Tax-Saving FD):
आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत इस प्रकार की एफडी में निवेश करने पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। हालांकि, इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है यानी आप 5 साल से पहले पैसे नहीं निकाल सकते। ध्यान रहे इस FD पर आप लोन नहीं कर सकते और ब्याज भी बाकी FD से कम होता है , इसलिए सोच समझ कर इसमें पैसा डालिए , जितना जरूरत हो उतना ही|
एफडी पर मिलने वाला ब्याज और टैक्स (TDS)
1. वर्तमान में बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को लगभग 3.5% से 7.5% तक सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दरें थोड़ी अधिक होती हैं। आप अलग अलग बैंकों में पता लगा कर जहाँ अच्छा ब्याज मिल रहा हो वहाँ पैसा रख सकते है |
2. एफडी पर मिलने वाला ब्याज आपकी कर योग्य आय (Taxable Income) में जोड़ा जाता है। यदि एक वित्तीय वर्ष में सभी बैंकों से मिलने वाला कुल ब्याज 40,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये) से अधिक होता है, तो बैंक उस पर 10% TDS (Tax Deducted at Source) काटते हैं। मान लीजिए आप ने 700000/- कि FD की 7 % ब्याज से , तो आपको हर साल 49000/- interest मिलेगा , और आपका TDS कट जाएगा , TDS काटने से बचने के लिए आपको समय से हर साल 15G/ 15 H फॉर्म अप्रैल में भरना होगा , नहीं तो बैंक TDS काट कर भेज देगा |एक ध्यान रखें कि बात अवश्य है , अगर आपने अलग अलग बैंकों में पैसा रखा है जिसका ब्याज , TDS के दायरे से ज्यादा है , सभी जगहों पर 15G/15H फॉर्म भर दे| अगर आपका पैसा कट गया है तो , आप अगर TAX के दायरे से बाहर आते है , तो आप अपना पैसा ITR file करके रिफंड ले सकते है |
फॉर्म 15G / 15H: यदि आपकी कुल वार्षिक आय कर योग्य नहीं है (Taxable नहीं है), तो आप बैंक में फॉर्म 15G (या वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15H) जमा करके टीडीएस कटने से रोक सकते हैं।
एफडी खाता कैसे खुलवाएं?
आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से एफडी खुलवा सकते हैं: आप पहले ही बचत खाता या चालु खाता खुलवा चुके है , उसके बाद आप ऑनलाइन भी FD खोल सकते है, सभी मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग में ऑप्शन होता है , और इन FD पर लोन भी ले सकते है |
ऑनलाइन तरीका:
अपने बैंक के नेट बैंकिंग (Net Banking) या मोबाइल ऐप (Mobile App) में लॉगिन करें, 'Open FD' विकल्प चुनें, राशि और अवधि दर्ज करें और तुरंत एफडी बुक करें।
ऑफ़लाइन तरीका:
अपने बैंक के नजदीकी बैंक शाखा में जाएं, एफडी फॉर्म भरें, केवाईसी दस्तावेज (PAN Card, Aadhaar Card) और पैसे का चेक या जमा पर्ची (Deposit Slip) जमा करें। ब्रांच आपका FD खोल कर आपको DEPOSIT RECEIPT दे देगा , उसे संभाल कर रख लीजिए |
फिक्स्ड डिपॉजिट उन निवेशकों के लिए सबसे उत्तम है जो अपने पैसों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देते हैं और बिना किसी जोखिम के एक स्थिर आय चाहते हैं। अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखने के लिए एफडी में निवेश करना हमेशा एक समझदारी भरा कदम माना जाता है। इस लेख में हमने FD से संबंधित बहुत सारी बातों पर चर्चा की , जो जानना बहुत आवश्यक था , किसी भी बैंक में FD करने से पहले पूछ ताछ अवश्य कर ले , ब्याज और अन्य जानकारी , सभी बातें सोच समझ कर निर्णय ले | मै आशा करता हु कि , मै FD और बैंकिग से संबंधित आपके ज्ञान को थोड़ा बढ़ा पा रहा हु| यह लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |
धन्यवाद|


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें