बैंक खाते लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बैंक खाते लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

RD (Recurring Deposit) रिकरिंग डिपॉज़िट क्या है ?

 RD  (Recurring Deposit) रिकरिंग डिपॉज़िट

Rd
RD benefits


रिकरिंग डिपॉज़िट (Recurring Deposit, संक्षेप में RD) बैंकिंग और पोस्ट ऑफिस की एक बेहद लोकप्रिय बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए सबसे उत्तम विकल्प है जो एकमुश्त (Lump sum) बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते, लेकिन हर महीने छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं।  रिकरिंग मतलब थोड़ा थोड़ा होता है , इसमें आप थोड़ा थोड़ा पैसा हर महीने डाल सकते है |  पिछले लेखों में हमने बचत खाता , चालू खाता , Fixed Deposit और पीपीएफ के बारे में भी समझा  इससे पहले  के लेख आपको पढ़ने है तो यहां क्लिक कर बचत खाता, चालू खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ  के बारे में जान सकते है , अब आइए  रिकरिंग डिपॉज़िट के विषय में चर्चा करते है |

RD में सब कुछ fd की तरह ही होता है , INTEREST पहले से फिक्स होता है , Rd कितने साल की होगी वो भी तय होता है , आप हर महीने कितना पैसा डालेंगे वो भी तय होता है , और मैचुरिटी पर आपको पैसा INTEREST के साथ वापस मिल जाता है , इसको समझने से पहले fd  से संबंधित लेख अवश्य पढ़ ले , आइए अब विस्तार से चर्चा करते है |

आरडी (RD) की मुख्य विशेषताएं

नियमित मासिक बचत: 

इसमें हर महीने एक निश्चित तारीख को तयशुदा राशि (जैसे ₹500, ₹1,000 या उससे अधिक) जमा करनी होती है। आप इसमें हर महीने अपने सुविधानुसार पैसा जमा कर सकते है |जैसे Fd में आपको एक बार में पैसा जमा करना होता है , वैसे यहां नहीं होता , आप अपने बचत अनुसार , हर महीने 100,200,500, 1000 या 5000 या और आप जितना चाहे जमा कर सकते है | सबसे बड़ा फायदा यही है कि थोड़ा थोड़ा पैसा जमा हो जाता है हर  महीने और आपको एक बार मैचुरिटी में ज्यादा  पैसा मिलता है |

निवेश की अवधि: 

आरडी की सामान्य अवधि 6 महीने से लेकर 10 साल तक हो सकती है। आप अपनी वित्तीय आवश्यकता के अनुसार अवधि चुन सकते हैं।  अलग अलग बैंकों में इसमें थोड़े बदलाव हो सकते है , आप RD खोलने से पहले अवश्य जान ले अवधि के बारे में | अपने बैंक से  जानकारी प्राप्त कर ले कि उनके पास कितने कितने  महीने की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम  उपलब्ध है |

ब्याज दरें: 

इस पर मिलने वाला ब्याज आमतौर पर साधारण बचत खाते (Savings Account) से काफी अधिक होता है और यह लगभग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के समान ही होता है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है RD  में सब कुछ FD की तरह ही होता है , ब्याज दोनों का  समान ही होता है , बस इसमें आप जितना पैसा डालते  जाएगे उस पर आपको ब्याज मिलता रहेगा  |आरडी पर मिलने वाले ब्याज की गणना हर तिमाही (Quarterly Compound) आधार पर की जाती है, जिससे कुल रिटर्न बढ़ जाता है। मतलब आपके ब्याज  की गणना साल में 4 बार होती है , जितना पैसा आपके RD अकाउंट में उस समय होता है , जैसे जैसे  आपका पैसा बढ़ता   है ,  ब्याज बढ़ता  जाता है |


क्या आप  जानते है ?

रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) का इतिहास बैंकिंग सुधारों, वित्तीय समावेशन और आम जनता में बचत की आदत डालने की जरूरत से जुड़ा हुआ है। 

 शुरुआती दौर में पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली मुख्य रूप से अमीर या बड़े व्यापारियों के लिए हुआ करती थी, जहाँ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या एकमुश्त निवेश का चलन था। लेकिन छोटे वेतनभोगियों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए हर महीने एक तय छोटी रकम बचाना ही संभव था। इस जरूरत को पूरा करने के लिए दुनिया भर में (विशेषकर ब्रिटिशकालीन भारत और सहकारी बैंकिंग मॉडल में) रिकरिंग/किस्तों वाली जमा योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई।

 भारत में डाकघर (Post Office) और बैंकों की भूमिका

भारत में औपचारिक वित्तीय पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार और बैंकों ने ऐसी योजनाएं शुरू की  जो छोटे निवेशकों को आकर्षित कर सकें। आजादी के बाद और खासकर 1960-70 के दशक के राष्ट्रीयकरण के बाद, भारतीय बैंकों ने घर-घर तक बैंकिंग पहुंचाने के लिए RD को एक प्रमुख टूल बनाया। इसके अलावा, भारत सरकार के डाक विभाग (India Post) ने  'नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट'  के जरिए देश के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक इसे पहुंचाया, जहां बैंक आसानी से उपलब्ध नहीं थे।

 आर्थिक सुधार (1991) के बाद का बदलाव:

 1991 के उदारीकरण (Liberalization) के बाद भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी। इस दौरान बैंकों ने RD पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश की, जिससे यह मध्यम वर्ग के लिए बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने जैसे लक्ष्यों को पूरा करने का सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित जरिया बन गया।आज भी यह खाता काफी लोकप्रिय है ।


आरडी (RD) के प्रमुख लाभ

 1. हर महीने पैसे जमा करने की बाध्यता के कारण लोगों में बचत करने की अच्छी आदत विकसित होती है। आप धीरे धीरे हर  महीने पैसा बचाना सिख जाते है |

 2.  बाज़ार के उतार-चढ़ाव (Market Risks) से पूरी तरह मुक्त है, इसलिए इसमें आपका मूलधन और रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। बैंक द्वारा जितना पैसा आपको बताया जाता है उतना पैसा आपको मिलता है इंटरेस्ट के साथ |

 3. यदि आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो कई बैंक और वित्तीय संस्थान आरडी में जमा राशि के आधार पर 90% से 95% तक लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। जैसे आपको FD में लोन की सुविधा थी , यहां भी आपको लोन की सुविधा प्राप्त होती है |इसकी पूरी जानकारी आप अपने बैंक से प्राप्त कर सकते है ।

 4. आप बहुत ही कम राशि (बैंक के अनुसार न्यूनतम ₹100) से अपना आरडी खाता शुरू कर सकते हैं। FD के लिए अधिक पैसे की आवश्यकता थी, RD में आप थोड़ा थोड़ा हर महीने जमा कर सकते है |

आरडी खाता कौन खोल सकता है?

 * कोई भी भारतीय नागरिक व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त (Joint) नाम से यह खाता खोल सकता है।

 * माता-पिता नाबालिग (Minor) बच्चों के नाम पर भी आरडी खाता संचालित कर सकते हैं।

 * वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में थोड़ी अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं।

और अच्छे से समझने के लिए  नीचे एक चार्ट दिया जा रहा है जब आप  हर महीने 1000/- जमा करते है ५ साल और सालाना दर 7 percent है तो आपको कितना पैसा मिलेगा आइए देखते है ।

Rd chart

आप अपने बैंक में जाकर RD अकाउंट खोल सकते है , या ऑनलाइन भी अपने इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे अकाउंट खोल सकते है , आज लगभग सभी बैंक यह सुविधा प्रदान करते है | इस लेख के  माध्यम से हमने RD अकाउंट से संबंधित विषयों पर चर्चा की , कोई भी RD खोलने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले , इसका एक फायदा यह भी है कि , जब interest रेट ज्यादा हो तब RD खुलवा ले , तो आपको वही इंटरेस्ट जब तक RD रहेगी तब तक मिलता रहेगा | मै आशा करता हु कि  आपने इस लेख से जानकारी अवश्य ग्रहण की होगी | यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |

धन्यवाद |


Fixed Deposit (FD) सावधि जमा - सुरक्षित और शानदार निवेश विकल्प

 Fixed Deposit (FD) - सुरक्षित और शानदार निवेश विकल्प

 भारत में सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। यदि आप बिना किसी जोखिम के अपने पैसों पर एक निश्चित रिटर्न (ब्याज) प्राप्त करना चाहते हैं, तो एफडी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सबसे पुराना और सबसे विश्वसनीय माध्यम ब्याज कमाने का FD है | पुराने लोग आज भी सिर्फ FD पर भरोसा करते है - क्योंकि यहां आपको पहले से पता होता है कि आपको बाद में कितना ब्याज मिलेगा , इनमें अलग - अलग टाइम के लिए आप पैसा रख सकते है यह 7 दिन से लेकर 10 साल तक भी हो सकती है |  हमने पिछले लेखों में  बचत खाता, चालू खाता के बारे में विस्तार से जाना , अब   तीसरे प्रकार के अकाउंट FIXED  DEPOSIT  या सावधि जमा   के बारे में जानने का प्रयास करेंगे इस लेख में , यह लेख पढ़ने के बाद आप  इसे और अच्छे से समझ  कर आपने निर्णय ले पाएंगे | क्या आपने अपने बैंक में कोई  FD की है ? अब आइए  विस्तार से समझते है FD के बारे में |

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या है?

फिक्स्ड डिपॉजिट   , FD या  सावधि जमा   एक  प्रकार का वित्तीय टूल है जो बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) अपने ग्राहकों को प्रदान करती हैं। इसमें आप एक तय समय के लिए एकमुश्त (Lumpsum) राशि जमा करते हैं। उस तय अवधि (Tenure) तक पैसे बैंक के पास रहते हैं और बैंक आपको उस पर एक  निश्चित ब्याज दर (Fixed Interest Rate) देता है।


Sample image of Fixed Deposit Receipt
Sample Image of FD receipt 


 Fixed  Deposit ही क्यों कहते है ?

पिछले लेखों में हमने  चालू खाता और बचत खाता के बारे में जाना , दोनों प्रकार के खाते का अपना अपना फायदा और नुकसान था , उसी तरह फिक्स्ड का मतलब है , आपको सब पहले से पता होता है जैसे कि : interest Rate क्या होगा , आप कितने टाइम के लिए पैसा जमा कर रहे है ? एक साल , दो साल , 1 महीना , 3 महीना या जो भी समय आपने तय किया है | और आप कितना पैसा रखने वाले है ? 1 हजार , 10 हजार या 1 लाख इत्यादि | और आपको  TDR ( TERM DEPOSIT  RECEIPT) पर सब प्रिंट कर  के मिलता है , उस पर आपको कब से कब तक , कितना पैसा है, कितना  ब्याज है , और सब जोड़कर कितना पैसा मिलेगा प्रिंट होता है | यहां सब कुछ पहले से FIXED होता है , इस लिए इसे फिक्स्ड डिपॉजिट कहते है |आइए अब इसके विशेषताओं और लाभ की बात करते है |


  क्या आप  जानते है ?

ब्रिटिश काल और शुरुआत (20वीं सदी की शुरुआत)

  • ​भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट की नींव ब्रिटिश शासनकाल के दौरान पड़ी थी।

  • ​20वीं सदी के शुरुआती दशकों में ब्रिटिश बैंकों ने भारतीयों में बचत की आदत डालने के लिए इस कॉन्सेप्ट को पेश किया था।

  • ​उस समय ब्याज दरें काफी कम थीं और अधिकांश आम जनता का आधुनिक बैंकिंग प्रणाली पर भरोसा न होने के कारण एफडी का चलन बहुत सीमित था।

​ स्वतंत्रता के बाद और सरकारी नियंत्रण (1960–1970 का दशक)

  • ​1960 और 1969 के दौरान जब भारत में प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ, तो सरकार ने वित्तीय संस्थानों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया।
  • ​इस दौर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार द्वारा एफडी की ब्याज दरें पूरी तरह नियंत्रित की जाती थीं।

  • ​1970 के दशक में महंगाई तेजी से बढ़ रही थी, जबकि एफडी पर ब्याज दरें काफी कम (लगभग 4% से 6%) थीं। इस वजह से यह निवेशकों के लिए बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं, बल्कि केवल सुरक्षित विकल्प माना जाता था।

​ उदारीकरण और स्वर्ण काल (1980–1990 का दशक)

  • ​1980 के दशक के मध्य में सरकार ने नियमों में ढील देनी शुरू की। 1990 के दशक की शुरुआत में आर्थिक उदारीकरण (Economic Liberalization) के बाद बैंकों को अपनी जरूरत और प्रतिस्पर्धा के अनुसार ब्याज दरें तय करने की अनुमति मिलने लगी।

  • ​1990 के दशक (विशेषकर 1995-96 के आसपास) में भारत में एफडी की ब्याज दरें अपने चरम पर थीं, जो 10% से लेकर 13% तक पहुंच गई थीं। यह दौर एफडी निवेशकों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।

सुरक्षा कवच (DICGC की स्थापना)

  • ​निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए 1962 में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की स्थापना की गई थी (जो आगे चलकर आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक बनी)। इसके तहत शुरुआत में बैंकों में जमा एक निश्चित राशि को बीमा सुरक्षा दी गई, जो समय के साथ बढ़ती गई और वर्तमान में यह सीमा ₹5 लाख है।

एफडी की मुख्य विशेषताएं और लाभ

 1. पूरी तरह सुरक्षित (Zero Risk): शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के विपरीत, एफडी बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती है। इसमें आपका मूलधन (Principal Amount) और ब्याज दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। यहां आप को जो बैंक द्वारा बोला जाता है वही मिलता है , principal+ interest, फिक्स्ड टर्म  के बाद वापस मिलता बिना उतार - चढ़ाव के या बाजार के जोखिमों के , और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित होता है| बाकी जगह आपका पैसा बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है , रिस्क बहुत होता है |

 2. गारंटीड रिटर्न: एफडी खाता खुलवाते समय ही आपको पता होता है कि मेच्योरिटी (परिपक्वता) पर आपको कितना पैसा मिलने वाला है। आप FD करके आराम से सो सकते है , और समय आने पर आपको उतना पैसा मिल जाता है |

 3. लचीली अवधि (Flexible Tenure): आप अपनी जरूरत के अनुसार  7 दिनों से लेकर 10 वर्षों  तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। सभी बैंक के पास उनके FD के  रेट ऑफ इंटरेस्ट के चार्ट होते है , या उनकी वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते है  | पैसा रखने से पहले अपने बैंक के रेट अवश्य जान ले , कि interest कहा अच्छा मिलेगा | सभी बैंक के एक टर्म या विशेष FD प्रोडक्ट्स होते है , उनमें रेट ऑफ इंटरेस्ट अच्छा होता है | सोच समझ कर फैसला करे |

Sample image of rate chart
Sample image of Interest Rate Chart

 4. लोन की सुविधा (Loan Against FD): आपातकालीन स्थिति में आपको एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। बैंक एफडी की कुल राशि का  80% से 90% तक लोन बहुत कम ब्याज दर पर प्रदान करते हैं। इस लोन का interest आपके FD से 1-2% तक ज्यादा होता है | मान लीजिए आप का  FD  का इंटरेस्ट 7 % है तो आपका लोन 8 या 9 % पर मिलेगा , मतलब आपके सिर्फ़ 1-2 % ब्याज देना पड़ता है | यहां एक बात अवश्य ध्यान रखें कि , जो भी  आपका FD का term हो , और वो पूरा होने के बाद ही FD तोड़े , नहीं तो आपको नुकसान होता है , मान लीजिए  आपने एक साल के लिए FD किया और 10 महीने पूरे हो गए और 2 महीने बाकी है , आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ गई , बहुत लोग ऐसे समय में FD तोड़ देते है , लेकिन इसमें बहुत नुकसान होता है , आपके सिर्फ़ 2 महीने बचे थे और आपको 1 साल के ब्याज मिलता , लेकिन अगर आप 10 महीने में पैसा निका लेते है  तो 1-2 % न नुकसान हो जाता है , इससे बेहतर लोन ले लीजिए , और जब FD mature हो जाए तब लोन बंद कर दीजिए |ये सुविधा अब ऑनलाइन भी उपलब्ध होती है , आप ऑनलाइन FD कर सकते है और लोन ले सकते है |

 5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त लाभ:  देश के सभी बैंक सीनियर सिटीजन (60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों) को आम नागरिकों की तुलना में  0.50% (आधा प्रतिशत) अधिक ब्याज  देते हैं।  सभी बैंक आपको  60 साल के  ऊपर , 0.50 % अधिक ब्याज देते है | आप अपना FD करते हुए   बैंक डिपॉजिट रिसिप्ट  में जरूर चेक कर ले  कि आपको senior citizen का लाभ मिला कि नहीं | अगर आपके 60 साल के है , और senior Citizen का 0.50 % नहीं मिला रहा , तो एक बार अपना  ID पर DOB और बैंक में DOB अवश्य चेक कर ले , कोई त्रुटि होगी तो सही करा ले |

 एफडी के प्रकार (Types of Fixed Deposits)

 1. स्टैंडर्ड एफडी (Standard FD): 

यह सामान्य एफडी होती है जिसमें आप एक निश्चित अवधि के लिए पैसा जमा करते हैं। ब्याज का भुगतान मासिक, त्रैमासिक या मेच्योरिटी पर लिया जा सकता है। ब्याज लेने के ऑप्शंस लगभग सभी FD में होते है - आप  monthly, Half-yearly, Yearly , या Quarterly ब्याज अपने बचत खाते में प्राप्त कर सकते है | इन FD पर आपको लोन मिल जाता है | सामान्यता आप जब FD करते है तो वो इसी श्रेणी में आती है |

 2. कर-बचत एफडी (Tax-Saving FD): 

आयकर अधिनियम की  धारा 80C  के तहत इस प्रकार की एफडी में निवेश करने पर    1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट   मिलती है। हालांकि, इसमें   5 साल का लॉक-इन पीरियड  होता है यानी आप 5 साल से पहले पैसे नहीं निकाल सकते। ध्यान रहे इस FD पर आप लोन नहीं कर सकते और ब्याज भी बाकी FD से कम होता है , इसलिए सोच समझ कर इसमें पैसा डालिए , जितना  जरूरत हो उतना  ही|

 

 एफडी पर मिलने वाला ब्याज और टैक्स (TDS)

  1.  वर्तमान में बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को लगभग  3.5% से 7.5% तक  सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दरें थोड़ी अधिक होती हैं। आप अलग अलग बैंकों में पता लगा कर जहाँ अच्छा ब्याज मिल रहा हो वहाँ पैसा रख सकते है |

 2.   एफडी पर मिलने वाला ब्याज आपकी कर योग्य आय (Taxable Income) में जोड़ा जाता है। यदि एक वित्तीय वर्ष में सभी बैंकों से मिलने वाला कुल ब्याज   40,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये)   से अधिक होता है, तो बैंक उस पर   10% TDS (Tax Deducted at Source) काटते हैं।  मान लीजिए आप ने 700000/- कि FD की  7 %  ब्याज से , तो आपको हर साल  49000/- interest  मिलेगा , और आपका  TDS कट जाएगा , TDS काटने से बचने के लिए   आपको  समय से हर साल 15G/ 15 H फॉर्म अप्रैल में भरना होगा , नहीं तो बैंक TDS काट कर भेज देगा |एक ध्यान रखें  कि बात अवश्य है , अगर आपने अलग अलग बैंकों में पैसा रखा है जिसका ब्याज , TDS के  दायरे से ज्यादा है , सभी जगहों पर 15G/15H फॉर्म भर दे| अगर आपका पैसा कट गया है तो , आप अगर TAX के दायरे से बाहर आते है , तो आप अपना पैसा ITR  file करके रिफंड ले सकते है |

 फॉर्म 15G / 15H: यदि आपकी कुल वार्षिक आय कर योग्य नहीं है (Taxable नहीं है), तो आप बैंक में फॉर्म 15G (या वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15H) जमा करके टीडीएस कटने से रोक सकते हैं।

एफडी खाता कैसे खुलवाएं?

आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से एफडी खुलवा सकते हैं: आप पहले ही  बचत खाता या चालु खाता खुलवा चुके है , उसके  बाद आप ऑनलाइन भी FD खोल सकते है, सभी मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग में ऑप्शन होता है , और इन FD पर लोन भी ले सकते है |

 ऑनलाइन तरीका: 

 अपने बैंक के नेट बैंकिंग (Net Banking) या मोबाइल ऐप (Mobile App) में लॉगिन करें, 'Open FD' विकल्प चुनें, राशि और अवधि दर्ज करें और तुरंत एफडी बुक करें।

  ऑफ़लाइन तरीका: 

अपने  बैंक के नजदीकी    बैंक शाखा में जाएं, एफडी फॉर्म भरें, केवाईसी दस्तावेज (PAN Card, Aadhaar Card) और पैसे का चेक या जमा पर्ची (Deposit Slip) जमा करें।  ब्रांच आपका FD खोल कर आपको DEPOSIT RECEIPT दे देगा , उसे  संभाल  कर  रख लीजिए | 


फिक्स्ड डिपॉजिट उन निवेशकों के लिए सबसे उत्तम है जो अपने पैसों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देते हैं और बिना किसी जोखिम के एक स्थिर आय चाहते हैं। अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखने के लिए एफडी में निवेश करना हमेशा एक समझदारी भरा कदम माना जाता है। इस लेख में हमने FD से संबंधित बहुत सारी बातों  पर चर्चा की , जो जानना बहुत आवश्यक था , किसी भी बैंक में FD करने से पहले पूछ ताछ अवश्य कर ले , ब्याज और अन्य जानकारी , सभी बातें सोच समझ कर निर्णय ले | मै आशा करता हु कि , मै FD  और बैंकिग से संबंधित आपके ज्ञान को थोड़ा बढ़ा पा रहा  हु| यह लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |

धन्यवाद|


बचत खाता (Saving Account) और चालू खाता (Current Account) में क्या अंतर है? Current Account

 चालू खाता (Current Account) क्या है?

Currentaccount
Current account


पहले लेख में हमने बात की बचत खाते की , क्या होता है कैसे खोलते है , आइए अब हम चालू खाता  को समझते है , की ये क्या होता है और किसके लिए होता है , सबसे पहले बैंक में बचत खाता खोला जाता है , बहुत सारे  कम लेन देन करने वाले व्यापारियों का बचत  खाते से भी काम चल जाता है , परन्तु जब लेन देन बढ़ जाता है , तब  चालू खाता की जरूरत पड़ती है |

चालू खाता (Current Account) मुख्य रूप से व्यापारियों, उद्यमियों, कंपनियों, और संस्थाओं के लिए खोला जाने वाला एक बैंक खाता है। यह व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं होता, बल्कि उन लोगों और संस्थाओं के लिए होता है जिन्हें रोजाना बड़ी संख्या में और भारी मात्रा में पैसों का लेन-देन करना पड़ता है। जब आपका ट्रांजेक्शन बहुत ज्यादा होने लगता है , तब आपको चालू खाता खोले की सलाह दी जाती है |

चालू खाता  खोलने  के लिए आप का केवाईसी और एक बिजनेस प्रूफ बैंक द्वारा मांगा जाता है | अब हम  चालू खाते की कुछ विशेषताओं की बात करते है |

चालू खाते की मुख्य विशेषताएँ

 असीमित लेन-देन (Unlimited Transactions):  बचत खाते (Savings Account) के विपरीत, चालू खाते में प्रतिदिन या प्रति माह पैसों के जमा करने और निकालने की कोई सीमा नहीं होती है। व्यापारी अपनी जरूरत के अनुसार कितनी भी बार लेन-देन कर सकते हैं और कितना भी  ट्रांजेक्शन कर सकते है |

 ब्याज नहीं मिलता (No Interest): चालू खाते में जमा राशि पर बैंक की तरफ से किसी भी प्रकार का ब्याज (Interest) नहीं दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापारिक सुगमता प्रदान करना है, न कि बचत पर रिटर्न देना। बचत खाता में आपको ब्याज मिलता था , पर  यहाँ आप कितना भी पैसा काउंट में रख ले कोई ब्याज नहीं मिलता |

ओवरड्राफ्ट सुविधा (Overdraft Facility): चालू खाते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कई  बैंक खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट (OD)की सुविधा देते हैं। इसके तहत व्यापारी अपने खाते में मौजूद राशि से अधिक पैसे भी एक तय सीमा तक निकाल सकते हैं, जो एक प्रकार का अल्पकालिक लोन होता है। पर ध्यान रहे इस राशि पर  आपसे  ब्याज लिया जाता है , इस लिए पहले अवश्य जान ले कि कितने प्रतिशत ब्याज लगेगा , आप बाद में आप अपने बिजनेस के लिए लोन भी ले सकते है |

 न्यूनतम शेष राशि (Minimum Balance): चालू खातों में सामान्य बचत खातों की तुलना में औसत मासिक शेष (AMB - Average Monthly Balance) काफी अधिक रखना अनिवार्य होता है। अलग - अलग बैंकों का  minimum balance  अलग  अलग होता है , और इसमें भी कई प्रकार के खाते होते है जिनके नाम अलग अलग बैंकों में  अलग होते है ,  किसी भी प्रकार का खाता खोलने से पहले अवश्य जान ले कि आप जो खाता खोल रहे है उसकी न्यूनतम राशि कितनी है और नहीं रखने पर कितना  पैसा जुर्माना देना होगा , नहीं तो आपको भरी नुकसान हो सकता है |न्यूनतम राशि  न रखने पर बैंक द्वारा जुर्माना (Penalty) वसूला जाता है जो कि अलग अलग होता है , आपने जिस  प्रकार का खाता  खोला है उसके अनुसार ।

क्या आप जानते है ?

जब व्यक्तिगत बचत के लिए बैंक खाते बनाए गए, तो व्यापारियों को व्यावसायिक लेनदेन के लिए एक अलग और अधिक लचीली प्रणाली की आवश्यकता महसूस हुई, यहीं से चालू खाते की नींव पड़ी।

प्रारंभिक व्यापार और व्यापारी बैंक (Early Trade & Merchant Banking)

​मध्यकालीन यूरोप: चालू खाते का मूल रूप मध्यकालीन यूरोप (विशेषकर इटली के फ्लोरेंस और वेनिस शहर) के साहूकारों और व्यापारियों के समय से देखा जा सकता है।  उस समय व्यापारी अपनी बड़ी संपत्ति सुरक्षा के लिए 'मर्चेंट बैंकर्स' के पास जमा करते थे। चूंकि व्यापारियों को रोजाना भुगतान करना होता था, इसलिए वे बिना किसी पूर्व सूचना या समय सीमा के अपनी मुद्रा निकालने की अनुमति चाहते थे—यही "Demand Deposit" (मांग जमा) की अवधारणा थी, जो आधुनिक चालू खाते का आधार बनी।

आधुनिक बैंकिंग प्रणाली का उदय (17वीं - 18वीं शताब्दी)


​आधुनिक  अर्थों में बैंकिंग प्रणाली की शुरुआत 17वीं शताब्दी में ब्रिटेन में हुई। बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना (1694) के बाद, व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए चेक और ड्राफ्ट का चलन बढ़ा।  जैसे-जैसे व्यापार का पैमाना बढ़ा, बैंकों ने व्यक्तिगत खातों (Personal Accounts) और व्यावसायिक खातों (Business Accounts) के बीच अंतर करना शुरू कर दिया ताकि व्यापारियों के भारी-भरकम और बार-बार होने वाले लेन-देन को प्रबंधित किया जा सके।

भारत में चालू खाते का इतिहास

​भारत  में आधुनिक बैंकिंग की शुरुआत अंग्रेजों के शासनकाल में हुई। बैंक ऑफ हिंदुस्तान (1770) और बाद में प्रेसीडेंसी बैंक (बैंक ऑफ बंगाल, बॉम्बे और मद्रास) ने व्यावसायिक घरानों और ब्रिटिश व्यापारियों के लिए जमा और निकासी की सुविधाएं शुरू कीं।    1921 में तीनों प्रेसीडेंसी बैंकों को मिलाकर 'इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया' (जो बाद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बना) बनाया गया, जिसने भारत में कमर्शियल और करंट अकाउंट बैंकिंग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया। 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना के बाद बैंकिंग नियमों को और अधिक संरचित किया गया।

तकनीकी क्रांति और चालू खाता (आधुनिक युग)

​20वीं सदी के अंत और 21वीं सदी की शुरुआत में कंप्यूटरीकरण, कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस (CBS), और इंटरनेट बैंकिंग ने चालू खाते के इतिहास को पूरी तरह बदल दिया। आज  चालू खाते केवल भौतिक शाखाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह NEFT, RTGS, IMPS और UPI जैसी डिजिटल तकनीकों से जुड़ चुके हैं, जिससे देश-विदेश में  कुछ  ही समय  में बड़े व्यावसायिक लेनदेन संभव हो गए हैं।

चालू खाते के प्रकार (Types of Current Accounts)

बैंक ग्राहकों की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार के चालू खाते प्रदान करते हैं, जिसमें लेन देन कि सीमा अलग अलग होती है | आइए कुछ महत्वपूर्ण प्रकार पर चर्चा की जाए |

नियमित चालू खाता (Regular Current Account)

​यह छोटे व्यवसायियों, दुकानदारों और एकल स्वामियों (Sole Proprietors) के लिए सबसे आम खाता है। सबसे पहला चालू खाता खोले जाने वाला खाता है , जिसमें  चालू खाते सभी मूल भूत सुविधाएं होती है |इसमें न्यूनतम औसत शेष राशि (Minimum Average Balance - MAB) बनाए रखना होता है, और यह रोजाना के सामान्य लेनदेन के लिए उपयुक्त है।

 प्रीमियम या उन्नत चालू खाता (Premium / Advanced Current Account)

​यह मध्यम से बड़े आकार के व्यवसायों के लिए होता है जिन्हें उच्च वॉल्यूम में लेनदेन और अतिरिक्त बैंकिंग सुविधाओं की आवश्यकता होती है। यह नाम विभिन्न बैंकों में अलग  अलग हो सकता है , बैंक अलग अलग बहुत सारे नाम  का इस्तेमाल करते है , जो आपकी अपनी सुविधा अनुसार होता है , चालू खाता खोलने से पहले जानकारी  अवश्य  ले , कि आपके लिए कौन सा बेहतर है| इनमें कई प्रकार की अन्य सुविधाओं , आपके ट्रांजेक्शन के हिसाब से फ्री होती है | क्या आपने अपने बैंक से जानकारी प्राप्त की है  ?    इसमें उच्च कैश डिपॉजिट/विथड्रॉल लिमिट, मुफ्त आरटीजीएस/नेफ्ट (RTGS/NEFT) और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा मिलती है।

 शून्य शेष चालू खाता (Zero Balance Current Account)

इस प्रकार के खाते में खाताधारक को हर महीने न्यूनतम शेष राशि (MAB) बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। यह खाते आम लोगों के लिए नहीं होते , इसमें गवर्नमेंट अकाउंट या किसी सरकारी योजना के लिए जो विशेष खातों की आवश्यकता पड़ती है , उसके लिए खोले जाते है |  यह आमतौर पर सरकारी योजनाओं, विशिष्ट कॉर्पोरेट टाई-अप या कुछ चुनिंदा बैंकों द्वारा विशेष शर्तों के तहत प्रदान किया जाता है।

चालू खाते के लाभ (Benefits)

  1.  चालू खाता होने से व्यापारी अपने व्यावसायिक नाम (Business Name) से चेक जारी कर सकते हैं, जिससे ग्राहकों और वेंडर्स के बीच विश्वसनीयता बढ़ती है। आप अपने firm या बिजनेस के नाम से खाता खोल सकते है , जिससे आपकी पहचान बनती है 

 2. व्यक्तिगत  और व्यावसायिक खर्चों को अलग रखने में मदद मिलती है, जिससे टैक्स फाइलिंग और ऑडिट करना आसान हो जाता है। आपके बिजनेस और स्वयं के ट्रांजेक्शन अलग अलग होते है , जिससे आप सही से ITR फाइल कर पाते है , और अपने बिजनेस का सही हिसाब रख पाते है |

 3. आधुनिक चालू खातों के साथ करंट मोबाइल बैंकिंग, पेमेंट गेटवे एकीकरण (Payment Gateway Integration) और बल्क पेमेंट की सुविधा मिलती है। जिससे आप अपने कर्मचारियों के सैलरी अपने नेट बैंकिंग से ऑनलाइन कर पाते है|

चालू खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

व्यवसाय के कानूनी स्वरूप (Legal Structure) और  कुछ  राज्यों के आधार पर दस्तावेज के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, हम  यहां सबसे मुख्य दस्तावेज की सूची दे रहे है , कुछ दस्तावेज बैंकों पर निर्भर करते है , आप खाता खोलने से पहले अपने बैंक से अवश्य जान ले :

  •  पहचान प्रमाण (Identity Proof): पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट।
  •  पते का प्रमाण (Address Proof):बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, या रेंट एग्रीमेंट।
  •  व्यवसाय का प्रमाण (Business Proof): प्रोपराइटरशिप के लिए: जीएसटी पंजीकरण, दुकान एवं स्थापना लाइसेंस (Gumasta), या ट्रेड लाइसेंस।
  •   पार्टनरशिप फर्म के लिए: पार्टनरशिप डीड और पार्टनर के दस्तावेज।
  •  कंपनी (Pvt Ltd / LLP) के लिए: सर्टिफिकेट ऑफइकोऑर्पोरेशन, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA), और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन (AoA)।
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
इस लेख में हमने चालू खाते से  संबंधित बहुत सी जानकारी प्राप्त की , आप कोई भी खाता खोलने से पहले  अपने बैंक से अवश्य जानकारी प्राप्त कर ले , मै आशा करता हु कि मेरे प्रयास से आप के  विषय से संबंधित ज्ञान  में थोड़ी वृद्धि हुई होगी | यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |

धन्यवाद |

बचत खाता (Saving Account) और चालू खाता (Current Account) में क्या अंतर है? Saving Account


 बचत खाता (Saving Account) और चालू खाता (Current Account) में क्या अंतर है?

Savingaccount
Saving Current


बैंक में खाता खुलवाते समय यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा खाता सबसे बेहतर है।

जब आप बैंक में जाते है यो सबसे पहले यही सवाल होता है कि कौन से प्रकार का खाता खोलना है , और जवाब के हिसाब से आपको खाता खोलने का फॉर्म दिया जाता है , वैसे तो बैंकों के अपने अलग अलग प्रकार के अकाउंट होते है , जिनके  नाम अलग अलग होते है , परन्तु मुख्य रूप से दो प्रकार के अकाउंट होते है ,  आइए, इन दोनों के बीच के मुख्य अंतर को विस्तार से समझते हैं:

1. बचत खाता (Saving Account) क्या है?

बचत खाता मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा बचाना चाहते हैं और उस पर थोड़ा ब्याज (Interest) भी पाना चाहते हैं। आम तौर पर लोग सेविंग अकाउंट ही जानते है , क्योंकि करेंट अकाउंट की संख्या कम होती है । अगर आप सिर्फ बैंक में पैसा रखने के लिए खाता खोल रहे है तो वो सेविंग अकाउंट ही होता है । किसी बैंक से कोई लोन लेना हो या पैसा डिपॉजिट करना हो सबसे पहले  बचत खाता ही खोला जाता है ।

ये खाता कौन कौन खुलवा सकता है ? आइए जानते है  :-  नौकरीपेशा लोग, छात्र, पेंशनभोगी और आम नागरिक,  पहली बार कोई आदमी बैंक  में  खाता  खोलता है वो सेविंग अकाउंट ही होता है |        

 ब्याज (Interest) कितना मिलता है :

बैंक इस खाते में जमा राशि पर आपको ब्याज देता है (आमतौर पर 2.5% से 4% तक)। अलग अलग  बैंकों में अलग अलग ब्याज होता है , जो पैसा आप बैंक में रखते है , उस पर बैंक आपको उसके ब्याज के अनुसार पैसा देता है |

​भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक बचत खाते के बैलेंस पर प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज की गणना (Calculate) करते हैं। 

लेकिन इसे ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर या जमा करने का नियम निम्नलिखित प्रकार से होता है:


 बैंक सेविंग अकाउंट का ब्याज हर 3 महीने (त्रैमासिक) पर खाते में जमा करते हैं।

​वित्तीय वर्ष के अनुसार ये महीने आमतौर पर जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में (जैसे 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च के बाद) होते हैं। 


​कुछ बैंक या विशेष खाते ऐसे भी हो सकते हैं जिनमें ब्याज मासिक (Monthly) या अर्ध-वार्षिक (Half-yearly) आधार पर भी क्रेडिट किया जाता है, हालांकि अधिकांश बैंक त्रैमासिक विकल्प का ही पालन करते हैं।  

आपका बैंक सेविंग अकाउंट में कब ब्याज देता है जरूर पता लगाये |

क्या आप  जानते है  ?

सेविंग अकाउंट का शुरुआती रूप ब्रिटेन और यूरोप में देखने को मिलता है।


   * 17वीं और 18वीं शताब्दी में गरीबों और मजदूरों के लिए पैसे बचाने का कोई सुरक्षित जरिया नहीं था। इस समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले चैरिटी बैंक (Charity Banks) और म्यूचुअल सेविंग बैंक (Mutual Savings Banks) की स्थापना की गई।

   * दुनिया के पहले रिकॉग्नाइज्ड सेविंग बैंकों में से एक की शुरुआत 1810 में स्कॉटलैंड के रेवरेंड हेनरी डंकन (Rev. Henry Duncan) ने रूतवेल (Ruthwell) में की थी, जिसका उद्देश्य गरीब वर्ग को बचत के लिए प्रेरित करना था।


  औपचारिक शुरुआत और कानूनी मान्यता


   * धीरे-धीरे इस अवधारणा को सरकारों और बड़े बैंकों ने अपनाया। 1861 में यूनाइटेड किंगडम में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (Post Office Savings Bank) की शुरुआत हुई, जिससे आम जनता के लिए डाकघरों के माध्यम से पैसे जमा करना बेहद आसान और सुरक्षित हो गया।


 सेविंग अकाउंट  में लेन-देन की सीमा कितनी होती है : 

ये अकाउंट कई प्रकार के होते , जिसमें अलग अलग सीमा तय होती है , जैसे जनधन खाता : उसमें पैसे रखने और निकलने की सीमा बहुत सीमित होती है , आप  एक निश्चित सीमा तक ही पैसे निकाल या जमा कर सकते हैं। ज्यादा लेन-देन करने पर बैंक शुल्क लगा सकता है। खाता खोलने से पहले ये अवश्य जान ले कि आप अपने  खाते में कितन लें दें कर सकते है 

  न्यूनतम राशि (Minimum Balance) कितना होता है :

 इसमें  कुछ खाते ज़ीरो बैलेंस  होते है मतलब आपको इसमें कोई  minimum balance रखने की जरूरत नहीं होती है , और कुछ प्रकार में बैलेंस होना आवश्यक है , नहीं तो बैंक उसके लिए मिनिमम बैलेंस चार्ज कर सकता है | खाता खोलने से पहले यह जानकारी  अवश्य  जान ले  कि कितना पैसा खाता में कम से कम होना चाहिए , ताकि आप पैनल्टी से बच सके : , क्या आप जानते है आपके  खाते में कितन मिनिमम बैलेंस होना चाहिए ?   

इस खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की शर्त काफी सरल होती है, जिससे इसे कोई भी आसानी से रख सकता है।

क्या आप जानते है ?

भारत में सेविंग अकाउंट की शुरुआत:


    भारत में आधुनिक बैंकिंग की शुरुआत अंग्रेजों के समय हुई थी। भारत का पहला सेविंग बैंक

प्रेसीडेंसी बैंक (Presidency Bank) के तहत शुरू हुआ था।

   बाद में सन 1882 में भारत में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक की शुरुआत की गई, जिसने देश के दूर-दराज के इलाकों में आम लोगों तक बचत खाते की पहुंच को बहुत आसान बना दिया।

इसे "सेविंग अकाउंट" नाम कैसे पड़ा?


इस नाम के पीछे इसका मुख्य उद्देश्य और कार्यप्रणाली (Purpose & Function) छिपी है:


 बचत (Savings) का उद्देश्य:शुरुआती दौर में ऐसे बैंक खाते उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए थे जो अपनी नियमित आय (Income) में से कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर (Save करके) सुरक्षित रखना चाहते थे।



बैंक पासबुक क्या होता है ?


आपका खाता खुलने के बाद बैंक आपको पासबुक देता है , जिसमें आपके खाते से जुड़ी सभी जानकारी होती है |

किसी भी बैंक पासबुक का मुख्य उद्देश्य खाताधारक के लेन-देन (Transactions) और खाते के बैलेंस का रिकॉर्ड रखना होता है। आमतौर पर एक बैंक पासबुक में निम्नलिखित मुख्य विवरण और पृष्ठ होते हैं:

​1. पहला पृष्ठ (Front Page / Account Details)


​पासबुक का पहला पन्ना बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें बैंक खाते से जुड़ी सारी मुख्य जानकारियां मुद्रित (Printed) होती हैं:

​बैंक और शाखा का नाम:  (Bank & Branch Name) और उसका IFSC कोड व MICR कोड।
​खाताधारक का विवरण:  (Account Holder's Name), पूरा पता (Address) और संपर्क नंबर।
​खाता संख्या:  (Account Number) और खाते का प्रकार (जैसे- Savings Bank Account या BSBD Account)।
​कस्टमर आईडी:    ( CIF / Customer ID) और फोटो (जो बैंक द्वारा सत्यापित होती है)।

2. लेन-देन का विवरण (Transactions Statement Page)

​पासबुक के अंदर के पन्नों पर बैंक में हुए पैसों के लेन-देन का पूरा लेखा-जोखा होता है |

हमने सेविंग खाता के बारे में कुछ जानकारी ली , खाता खोलने के लिए जब आप बैंक जाते है तो सबसे पहले आपको अकाउंट ओपनिंग फॉर्म दिया जाता है , फॉर्म भरकर , केवाईसी के साथ जमा करना होता है , तब कुछ दिनों में आपको पासबुक मिल जाता है |

इस लेख में हमने बचत खाता के बारे में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की , भविष्य में हम सेविंग अकाउंट के अलग अलग प्रकार के बारे में जानने का प्रयास करेंगे , और खाता खोलने के लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट लगते है उसकी चर्चा करेंगे |

मैं आशा करता हु के आपको यह लेख पसंद आया होगा |


धन्यवाद |





बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया?

 बैंक में खाता खोलना अब बहुत सरल हो गया है। आप अपनी ज़रूरत के अनुसार अलग-अलग प्रकार के खाते चुन सकते हैं। यहाँ बैंक खातों के प्रकार और उन्हें खोलने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है:

Bankingaccount
Banking Account Open


बैंक खातों के मुख्य प्रकार (Types of Bank Accounts)

भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के बैंक खाते होते हैं:

1. बचत खाता (Savings Account)

यह सबसे लोकप्रिय खाता है, जिसे आम लोग अपनी छोटी-बड़ी बचत जमा करने के लिए खोलते हैं। इस पर बैंक आपको ब्याज (Interest) देता है। २ % से लेकर ५% तक अलग अलग बैंकों का ब्याज है । आम आदमी बचत खाता खोलता है ।

  • उपयोग: व्यक्तिगत बचत और दैनिक लेनदेन के लिए।

2. चालू खाता (Current Account)

यह खाता मुख्य रूप से व्यापारियों, कंपनियों और संस्थाओं के लिए होता है। इसमें एक दिन में लेनदेन की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन इस पर बैंक कोई ब्याज नहीं देता

  • उपयोग: व्यापारिक लेनदेन के लिए।

3. सावधि जमा खाता (Fixed Deposit - FD)

इसमें एक निश्चित राशि को एक निश्चित समय (जैसे 1 साल या 5 साल) के लिए जमा कर दिया जाता है। इस पर बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है।

  • उपयोग: लंबी अवधि के निवेश के लिए।

4. आवर्ती जमा खाता (Recurring Deposit - RD)

इसमें आपको हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो एक साथ बड़ी रकम जमा नहीं कर सकते।

  • उपयोग: छोटी-छोटी मासिक बचत के लिए।

खाता खोलने की प्रक्रिया (Step-by-Step Procedure)

आजकल आप दो तरीकों से खाता खोल सकते हैं: ऑफलाइन (बैंक जाकर) और ऑनलाइन (घर बैठे)

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required - KYC)

  • पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।
  • पते का प्रमाण: आधार कार्ड, बिजली का बिल या राशन कार्ड।
  • फोटोग्राफ: 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो।

ऑफलाइन प्रक्रिया (Offline Method)

  1. बैंक चुनें: अपनी सुविधा के अनुसार बैंक की निकटतम शाखा (Branch) में जाएं।
  2. फॉर्म भरें: बैंक से 'Account Opening Form' लें और अपनी जानकारी भरें।
  3. दस्तावेज़ जोड़ें: फॉर्म के साथ अपने KYC दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी लगाएं।
  4. सत्यापन (Verification): बैंक अधिकारी आपके असली दस्तावेज़ों (Originals) की जांच करेंगे।
  5. न्यूनतम राशि जमा करें: कुछ खातों में आपको शुरुआत में कुछ पैसे (जैसे ₹500 या ₹1000) जमा करने होते हैं।
  6. किट प्राप्त करें: खाता खुलने के बाद बैंक आपको पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्रदान करेगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया (Online Method)

  1. बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप (जैसे YONO SBI, iMobile) पर जाएं।
  2. 'Open Account' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और आधार/पैन नंबर दर्ज करें।
  4. Video KYC: आजकल बैंक वीडियो कॉल के जरिए ही आपके दस्तावेज़ों की जांच कर लेते हैं, आपको बैंक जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
  5. आपका डिजिटल खाता तुरंत सक्रिय (Activate) हो जाता है।

सुझाव: यदि आप छात्र हैं या आपकी आय कम है, तो आप "Basic Savings Bank Deposit Account" (BSBD) खोल सकते हैं, जिसमें ज़ीरो बैलेंस (Zero Balance) की सुविधा मिलती है।

अलग अलग बैंकों के बहुत सारे प्रकार के अपने अपने खाते होते है  और नाम होते है पर मूल टाइप वही होता है जैसे  सैलरी अकाउंट , युवा अकाउंट आदि ।

यह बहुत ही संक्षिप्त जानकारी दी गई है , आगे के लेखों में हम एक को विस्तृत रूप  में समझेंगे, यहां सिर्फ इंट्रोडक्शन दिया गया है ।

यह लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।