महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate - MSSC)
![]() |
| MSSC |
भारत सरकार की एक बेहद लोकप्रिय लघु बचत योजना है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया था।
अब तक हमने बहुत सारी सरकारी बचत योजनाओं के बारे में अलग अलग लेखों के माध्यम से जाना जैसे कि PPF, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम , सुकन्या समृद्धि योजना अगर आपने इन्हें अब तक नहीं पढ़ा है तो ऊपर क्लिक करके पढ़ सकते है । सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ बेटियों के लिए है वो भी सिर्फ 10 वर्ष तक के लिए । लेकिन MSSC सभी महिलाओं के लिए थी । 1 अप्रैल , 2025 से नया MSSC खोलना बंद कर दिया गया है, अब आप इस योजना में नया खाता नहीं खोल सकते , मैं यह लेख मैं सिर्फ जानकारी के लिए लिख रहा हूँ । आइए अब इसके बारे में अच्छे से समझने का प्रयास करते है ।क्या आप जानते है ?
इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023-2024 के दौरान की थी।
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत इसे 1 अप्रैल 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में बचत की आदत डालना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और औपचारिक वित्तीय प्रणालियों से जोड़ना है। शुरुआत में इसे डाकघरों के माध्यम से शुरू किया गया था, जिसे बाद में अधिकृत अनुसूचित बैंकों तक भी विस्तार दिया गया।
योजना की मुख्य विशेषताएं (Key Features)
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में ब्याज दर (Interest Rate) कितना है ?
सबसे पहले ब्याज की बात करते है , इस योजना के तहत निवेशकों को 7.5% प्रति वर्ष का आकर्षक ब्याज मिलता है, जिसकी गणना तिमाही (Quarterly) आधार पर होती है। जो आपको मैच्योरिटी पर मूल धन और ब्याज एक साथ मिलता है |
अवधि (Tenure) कितना है ?
यह एक अल्पकालिक (Short-term) निवेश योजना है जिसकी परिपक्वता (Maturity) अवधि 2 वर्ष है। यह योजना सिर्फ 2 वर्ष के लिए थी , जबसे आप ने पैसा जमा किया तबसे सिर्फ 2 साल तक ।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की न्यूनतम और अधिकतम निवेश की सीमा कितनी है ?
कोई भी महिला न्यूनतम ₹1,000 (₹100 के गुणक में) से खाता खुलवा सकती है। कम से कम 1000/- रखना आवश्यक है इससे कम में आप पैसा नहीं रख सकते ।
इसमें अधिकतम ₹2,00,000 (₹2 लाख) तक की राशि जमा की जा सकती है। ज्यादा से ज्यादा 2 लाख तक जमा किए जा सकते है उससे ज्यादा नहीं ।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के लिए पात्रता (Eligibility) क्या है ?
यह योजना केवल महिलाओं और बच्चियों के लिए है। नाबालिग लड़की की ओर से उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खोल सकते हैं। मतलब कोई भी बेटी या महिला यह खाता खोल सकती है । अगर बेटी छोटी है तो अपने माता पिता को साथ (gurdian )लेकर खाता खोल सकती है ।
पैसे निकालने और बंद करने के नियम (Withdrawal & Premature Closure) नियम क्या है ?
आंशिक निकासी (Partial Withdrawal)
खाताधारक खाता खुलने के 1 साल बाद कुल जमा राशि का अधिकतम 40% हिस्सा निकाल सकती हैं।
समयपूर्व खाता बंद करना (Premature Closure)
1. खाता खुलने के 6 महीने बाद बिना किसी खास कारण के खाता बंद करने पर अनुमति मिल जाती है, लेकिन ऐसी स्थिति में ब्याज दर में 2% की कटौती (यानी 5.5% ब्याज) मिलती है। जितना आपको ब्याज मिलना था उसमें से 2 percent काट लिया जाता है । ब्याज आपको सिर्फ 6 महीने का मिलता है न कि 2 साल का वो भी 5.5 % |
२. खाताधारक की गंभीर बीमारी या अभिभावक की मृत्यु जैसी आपात स्थिति में दस्तावेज दिखाने पर मूलधन और पूरा देय ब्याज मिल जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपने २ लाख जमा किए है तो आपको ₹2 लाख मूलधन + उस अवधि के लिए नियमों के अनुसार देय ब्याज मिलेगा, न कि अगले एक साल का ब्याज भी। लेकिन आपको सभी दस्तावेज दिखाने पर और बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा उसकी पुष्टि होने पर ही यह सुविधा दी जाती है ।
अब तक काफी कुछ MSSC के बारे में जाना , अब आइए कुछ सवाल और उनके जवाब देखते है ।
1: क्या महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में टैक्स की छूट मिलती है?
उत्तर: नहीं, इस योजना के तहत किए गए निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कोई विशेष कर छूट नहीं मिलती है।
इस पर मिलने वाला ब्याज भी निवेशक के इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार कर के दायरे में आता है।
हालांकि, टीडीएस (TDS) नियमों के तहत इस पर सामान्य प्रावधान लागू होते हैं।
यहां सब कुछ taxable है । अगर आप tax slab में आते है तो आपका फायदे की जगह नुकसान हो सकता है ।
2: क्या एक महिला एक से ज्यादा खाते खोल सकती है?
उत्तर: हाँ, एक महिला एक से अधिक खाते खोल सकती है, लेकिन शर्त यह है कि दो खातों को खुलवाने के बीच कम से कम 3 महीने का गैप होना चाहिए और सभी खातों की कुल मिलाकर अधिकतम निवेश सीमा ₹2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मतलब आप सब मिलाकर 2 लाख से ज्यादा नहीं कर सकते चाहे कितने भी खाते हो ।
3: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें और कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: आप अपने नजदीकी डाकघर (Post Office) या अधिकृत बैंक शाखा में जाकर इसका फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज:
केवाईसी फॉर्म
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अगर बेटी की उम्र कम है तो साथ में gurdian की दस्तावेज भी चाहिए । यहां भी अगर आपका खाता पहले से बैंक में है , तो यह काम आसान हो जाता है । बेहतर यही होता है कि जिस बैंक में आपका खाता हो वही महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र भी खुलवाये |
4. क्या पुरुष महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खोल सकते हैं?
उत्तर: नहीं , सिर्फ महिलाएं ही खोल सकती है ।
5. क्या लड़की के नाम पर महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खुल सकता है?
उत्तर: हा, किसी भी लड़की के नाम से खोला जा सकता है ।
6. क्या minor girl के लिए खाता खोला जा सकता है?
उत्तर: हा , उसके माता पिता के साथ या legal gurdian के साथ खोला जा सकता है |
7. MSSC में minimum investment कितना है?
उत्तर: 1000/- कम से कम |
8. MSSC investment कितना है?
उत्तर: 200000/- ज्यादा से ज्यादा |
9. MSSC का interest rate कितना है?
उत्तर : 7.5 %
10. क्या MSSC का interest fixed है?
उत्तर : हा , जब तक उसकी अवधि होती है ।
11. MSSC में interest monthly मिलता है या yearly?
उत्तर : क्वार्टरली या तिमाही गड़ना की जाती है , लेकिन आपको पूरा पैसा एक साथ मूलधन और ब्याज साथ में मैच्योरिटी पर मिलता है ।
12 .क्या MSSC में compound interest मिलता है?
उत्तर : हा, आपका ब्याज इकठ्ठा होता रहता है और मैच्योरिटी पर मिलता है ।
13 . MSSC की maturity कितने साल में होती है?
उत्तर: 2 साल की ।
14. क्या 2026 में Mahila Samman account खोला जा सकता है?
उत्तर : नहीं , 1 अप्रैल , 2025 से नया MSSC खोलना सरकार द्वार बंद कर दिया गया है ।
अब अंत में हम इसके मैच्योरिटी अमाउंट की बात कर लेते है , कितना रखने पर आपको कितना मिलेगा २ साल में । हमने लगभग सभी पहलू पर चर्चा करने का प्रयास किया , अब आइए चार्ट देखते है जिससे आपको पूरी तरह समझ आ जायेगा , यह हमने इंटरेस्ट रेट 7.5 % रखा है और मैचुरिटी 2 साल की |
MSSC 7.5% ब्याज दर – 2 साल की गणना
| जमा राशि | 2 साल का ब्याज | 2 साल बाद कुल राशि |
|---|---|---|
| ₹1,000 | ₹160.81 | ₹1,160.81 |
| ₹2,000 | ₹321.62 | ₹2,321.62 |
| ₹5,000 | ₹804.06 | ₹5,804.06 |
| ₹10,000 | ₹1,608.12 | ₹11,608.12 |
| ₹20,000 | ₹3,216.23 | ₹23,216.23 |
| ₹25,000 | ₹4,020.29 | ₹29,020.29 |
| ₹50,000 | ₹8,040.58 | ₹58,040.58 |
| ₹1,00,000 | ₹16,081.16 | ₹1,16,081.16 |
| ₹2,00,000 | ₹32,162.32 | ₹2,32,162.32 |
नोट: यह गणना 7.5% वार्षिक ब्याज और quarterly compounding के आधार पर अनुमानित है। MSSC की अधिकतम जमा सीमा ₹2 लाख थी।
ध्यान रहे की आज की तारीख में इस योजना में आप पैसा नहीं डाल सकते , अप्रैल 2025 से यह योजना सरकार द्वारा बंद कर दी गई है, पर जिसने उससे पहले किया है वो चालू रहेगी उसके मैच्योरिटी तक , उसकी बाद फिर से वापस नया नहीं किया जा सकता| मै आशा करता हु कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा और आपके वित्तीय यात्रा को थोड़ा आसान बनाने में मदद मिलेगी | यह लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |
धन्यवाद |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें